मावा गुजिया बनाने की विधि


Ingredients
बहार की परत के लिए
  • 1 कप मैदा
  • 1 टेबल स्पून घी
  • नमक चुटकीभर
  • ¼ कप + 1 टेबल स्पून पानी
स्टफिंग के लिए :
  • ½ कप खोया (मावा)
  • 4-5 काजू कटा हुआ
  • 4-5 बादाम कटा हुआ
  • 12-15 किशमिश
  • 1 टेबल स्पून सूखा नारियल का बुरादा
  • ¼ टीस्पून छोटी इलाइची के दानों का पाउडर
  • चुटकीभर जायफल का पाउडर
  • 3 टेबल स्पून चीनी (अगर चीनी के दाने बड़े हो तो उसे मिक्सर में पीस ले या बूरा, तगार का इस्तेमाल करे)
  • तेल गुजिया तलने के लिए
How to make the recipe
स्टफिंग बनाने की विधि :
  1. मावा को एक पैन में मध्यम गैस पर गरम करे। इसे लगातार चलाते रहे और पिगलने दे।
  2. इसे 3-4 मिनट तक भुने या यह हलका सुनहरे रंग का हो जाये तब तक भुने।
  3. बाद में गैस बंद कर ले और एक बाउल या प्लेट में निकाल ले।
  4. और इसे जरा ठंडा होने दे।
  5. ठंडा होने के बाद इसमे चीनी, इलाइची पाउडर, जायफल पाउडर, नारियल का बुरादा, कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डाले।
  6. इसे हाथ की मदद से अच्छे से मिला ले और मावा की गांठे को तोड़ते जाए।
आटा गूंदकर तैयार करे:
  1. एक बाउल में मैदा और चुटकीभर नमक ले।
  2. इसमे घी डाले। उंगलियों की मदद से घी को मैदे में अच्छे से मिला ले।
  3. अब आटा गूंदने के लिए धीरे धीरे करके पानी डाले और इसे गुंदना शुरू करे। आटा थोड़ा कड़क और चिकना होना चाहिए।
  4. इसे ढककर 15 मिनट तक रखे।
मावा गुजिया बनाने की विधि:
  1. आटे एक और बार मसलकर इसके बराबर से 10 हिस्से करे। इसके गोले बनाकर हथेली के बीच दबाकर तैयार करे।
  2. अब एक गोले को ले और बेलन से 4 इंच के व्यास के गोल आकार में बेल ले।
  3. इसके बीचो बिच 1 टेबल स्पून जितना स्टफिंग मिश्रण रखे।
  4. अब सारी किनारो पर उंगली की मदद से पानी लगाए। आप पेस्ट्री ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हो।
  5. अब इसे अर्ध चंद्र का आकार देकर, किनारो को दबाकर सील ले। अगर आपके पास गुजिया का आकार देने का मोल्ड है तो इसका इस्तेमाल करे।
  6. अब कांटा चम्मच की मदद से किनारो पर डिजाईन बना ले।
  7. इसी तरह सारे गुजिया का आकार देते जाए और एक प्लेट में रखते जाए। और इसे एक रुमाल से ढककर रखे ताकि यह सुख ना जाए।
  8. अब एक कड़ाही में तलने के लिए तेल या घी गरम करे। गैस की आंच को मध्यम रखे।
  9. गरम तेल में 3-4 गुजिया डाले।
  10. एक और से सुनहरे रंग की होने के बाद इसे पलट दे और दूसरी और भी तले।
  11. जब यह सारी और से करारी और सुनहरे रंग हो जाए तब इसे निकाले और पेपर टॉवल बिछाई हुई प्लेट में रखे।
  12. इसी तरह सारे गुजिया तल ले।

Comments