दाल मखनी recipe in Hindi
दाल मखनी हमारे खाने के मेनू में हमेशा शामिल होती है, स्पेसिअली अगर किसी गेस्ट को आना है तो हम इसे जरुर बनाना चाहते है, उत्तर भारत में ये रेसिपी हर भारतीय की पसंद होती है. हम होटल में भी दाल मखनी आर्डर करना पसंद करते है. होटल जाकर दाल मखनी तो सबने खाई होगी, आपने कई बार इसे घर में बनाने की सोची भी होगी व ट्राई भी किया होगा. लेकिन वो टेस्ट आपको नहीं मिला होगा. नेट पर वैसे दाल मखनी की बहुत सी रेसिपी है, लेकिन किसी ना कमी की वजह से वो आपको होटल वाला टेस्ट नहीं देती है. वैसे हर होटल की दाल मखनी अच्छी हो ये भी जरुरी नहीं है.
दाल मखनी बनाने का तरीका –
मात्रा 4 लोगों के लिए
तैयारी का समय – 8 घंटे
बनाने का समय – 1 घंटा
दाल मखनी बनाने की सामग्री – नीचे दी गई तालिका में आपको दाल मखनी बनाने की सामग्री बताई गई है. (1 कप = 250 gm)
सामग्री का नाम | मात्रा |
साबुत उरद दाल | ¾ कप |
राजमा | ¼ कप |
बारीक़ कटी प्याज | ½ कप |
हरी मिर्च | 2-3 बारीक़ कटी |
अदरक लहसून का पेस्ट | 2 tsp |
जीरा | ½ tsp |
लोंग | 4-5 |
छोटी इलायची | 2-3 |
बड़ी इलायची | 2-3 |
दाल चीनी | 1 इंच टुकड़ा |
तेज पत्ता | 3-4 |
लाल मिर्च पाउडर | 1 tsp |
जायफल | चुटकी भर |
क्रीम | ¼ कप |
कसूरी मैथी | ¼ कप |
बटर/घी | 3 बड़े चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
गरम मसाला | 1 tsp |
हल्दी | 1 tsp |
टमाटर | 4 बड़े |
हींग | चुटकी भर |
अमचूर | 1 tsp |
धनिया | बारीक़ कटी |
दाल मखनी बनाने की विधि –
- दाल व राजमे को रात भर 8-9 घंटे एक बड़े बर्तन में भीगों कर रखे.
- अब इसे पानी से धो कर कूकर में डालें, इसमें 3 कप पानी नमक व हल्दी डालें.
- तेज आंच पर 10-15 सीटी आने दें, इसके बाद धीमा कर 3-4 सिटी आने दें. इसको तब तक पकाना है जब तक दाल व राजमा पूरी तरह से पक ना जाएँ, इसे रबड़ीदार जैसा पकाएं. इसका पानी अलग ना करें.
- अब मिक्सचर जार में टमाटर पीस लें.
- अब पैन में घी/बटर गर्म करे, अब सारे खड़े मसाले, हींग व जीरा डालें.
- 1 min भूनने के बाद इसमें प्याज डालें, फिर इसमें अदरक लहसून का पेस्ट, हरी मिर्च डालें. प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं.
- अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें, लाल मिर्च डाल कर धीमी आंच पर पकने दें.
- अब इसमें जायफल को किस कर डालें.
- तब तक पकाएं जब तक मसाले अच्छे से पक ना जाएँ, व घी ना छोड़ने लगे.
- अब इसमें दाल राजमा डालें, जरुरत के अनुसार पानी डालें.
- नमक डाल कर, धीमी आंच पर दाल पकने दें. बीच बीच में इसे चलाते रहें ताकि दाल तली पर ना चिपके.
- ग्रेवी अगर गाढ़ी लगे तो पानी और डाल लें, जितना आप इसे धीमी आंच में पकाएंगे स्वाद उतना बढ़ेगा. मैं लगभग 25 min इसे धीमी आंच पर पकाती हूँ.
- इसके बाद इसमें गरम मसाला, कसतूरी मैथी, अमचूर डालें.
- अंत में क्रीम डाले
Comments
Post a Comment